उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

मुख्यमंत्री के 8 साल बेमिसाल पर व्यापारियों ने किया समारोह, पहुंचे मुख्यमंत्री

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के कार्य को सराहा, किया सम्मानित

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सरकार के 8 साल बेमिसाल समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। गुरुवार को गंज स्थित एक होटल में इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेमिसाल 8 साल पूर्ण होने पर किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे।

वहीं व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का भव्य रूप से स्वागत किया गया। एसोसिएशन ने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, ऐतिहासिक कुंभ का आयोजन, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, विंध्याचल कॉरिडोर, प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, उचित व्यवस्था सुल्तानपुर कांड,

आगरा कांड,शस्त्र लाइसेंस की व्यवस्था, विभागों का सहयोग, पुलिस विभाग द्वारा अभूतपूर्व सहयोग भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश माफिया मुक्त प्रदेश, व्यापारी दुर्घटना योजना, हर व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करना, पर्यटन, मथुरा कॉरिडोर और माफिया के लिए काल के रूप में काम करने की उपलब्धियां की सराहना की। साथ ही देश भर के विभिन्न भागों से आए हुए सर्राफा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं

नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने बताया कि आज के वातावरण में व्यापारी भ्रष्टाचार मुक्त विभागों तथा सरकार की सरलीकरण की तथा डिजिटाइजेशन की नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रदेश में अच्छे से अपना व्यापार कर रहा है। प्रदेश में सही माहौल होने की वजह से पूरे विश्व से प्रदेश में निवेश आ रहा है। जिसकी वजह से यहां फैक्ट्रियां व्यापार तथा पर्यटन बढ़ने से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसी क्रम में

प्रदेश डायरेक्टर उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री के शासनकाल में व्यापारी वर्ग सुरक्षित महसूस कर रहा है और हर विभाग से व्यापारी को मदद प्राप्त हो रही है।

डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि आज के तारीख में आम मरीजों को अस्पताल में बिना पैसे के इलाज और एकदम स्वच्छ वातावरण मिल 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है।

डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया प्रधानमंत्री आवास मुक्त राशन तथा उज्ज्वला योजना सभी को एक समान प्राप्त हो रहा है। वहीं समिति रस्तोगी तथा प्रवीण कुमार गुप्ता, पवन अग्रवाल, अजय रस्तोगी, दीपक कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से सभी शासन और प्रशासन को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा संगोष्ठी के दौरान नरेंद्र सोनी के अनुसार सर्राफा व्यापारियों के लिए सराफा व्यापार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।

जिसमें इनकम टैक्स जीएसटी हॉलमार्क साइबर इडी,डीआरआई सुरक्षा जैसे बिंदुओ को उठाया गया।

लखनऊ के व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा को इस दौरान संगठन की तरफ से लखनऊ रन से सम्मानित किया गया। रमेश चंद्र गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अनुराग रस्तोगी ने बताया कि कार्यक्रम में देश प्रदेश से काफी संख्या में सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button