उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

भारत आकार के तालाब को विकसित करने की प्रक्रिया तेज

2.43 करोड़ रुपए लागत से होगा विकसित- जयवीर सिंह

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। भारत नक़्शे के आकार का तालाब को विकसित करने प्रक्रिया तेज हो गई है।सहारनपुर जिले के चकवाली गांव स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’ देशभर में अपनी विचित्र बनावट के लिए प्रसिद्ध है। भारत के नक्शे के आकार में बने इस तालाब को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। पर्यटन विभाग इस सरोवर का सौंदर्यीकरण करेगा। सरोवर के आसपास पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। रविवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना पर 2.43 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इनमें वाच टावर, प्रवेश द्वार, फूड स्टॉल, गजीबो, हॉर्टिकल्चर, शौचालय, पाथवे, सोलर लाइट, साइनेजेज और सूचना डेस्क जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस योजना के लिए 1.2 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि सहारनपुर जिले में स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर एक प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं। ऐसे में, भारत सरोवर के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित होने से इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button