उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

जंक फ़ूड से बच्चों में बढ़ी पेनक्रियाज की बीमारी- डॉ.मजूमदार 

गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क ओपीडी सुविधा उपलब्ध - मुक्तिनाथानंद

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। जंक फूड के सेवन से बच्चों में पेनक्रियाज की बीमारियां बढ़ रही हैं।यह जानकारी रविवार को विवेकानंद अस्पताल में आयोजित चार दिवसीय निःशुल्क परामर्श शिविर में कोलकाता से आये वरिष्ठ पेट रोग विशेषज्ञ डॉ एसके मजूमदार ने दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवन शैली और अनियमित दिनचर्या व जीवन में बढ़ते मानसिक तनाव के कारण लोगों में पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। पेट की दिक्कतें बढ़ने पर यह कैंसर का रूप भी ले लेती है। डॉ मजूमदार ने बताया कि जिम जाने वाले युवाओं द्वारा हेल्थ सप्लीमेंट के प्रयोग से पेट पर बुरा असर पड़ता है। पानी उबालकर ठंडा करके ही पीना चाहिए। क्योंकि पेट की बीमारी की आधी जड़ तो दूषित पानी है साथ ही सुबह नाश्ते में पहले फलों का सेवन करना चाहिए फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमें कब्ज एवं आंतों के कैंसर से बचाने का कार्य करते हैं। वहीं इस मौके पर विवेकानंद हॉस्पिटल के सचिव स्वामी मुक्तिनाथlनंद ने बताया पैसे के अभाव में गरीब मरीज अच्छे डॉक्टर से इलाज नहीं कर पाते। इसी लिए यह अस्पताल डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क ओपीडी समय-समय पर मरीजों के लिए करता रहता है। उन्होंने कहा कि बीते 21 से 23 फरवरी तक कुल 31 गंभीर मरीजों का उपचार किया गया। इस बार की गैस्ट्रो ओपीडी में पूरे प्रदेश के जिलों से लोग बेहतर इलाज के लिए डॉ.मजूमदार से परामर्श लेने आए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button