उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

राजधानी में 4 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण 

नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य रहे मौजूद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी वासियों को दो फ्लाई ओवर की सौगात दी गयी है। जिसे शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, नीरज बोरा, बृजलाल और स्थानीय विधायक मौजूद रहे। उद्घाटन होते ही पंडाल तालियों की गूंजने लगा। मंच से दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि ये फ्लाईओवर लखनऊ की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएंगे और नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उप्र अब विकाश के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इन्वेस्टर समिट से विकास को गति मिल रही है। इसी क्रम में उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस उद्घाटन से लखनऊवासियों में भारी उत्साह हम श्रद्धेय अटल के ‘सपनों का लखनऊ’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘नए उत्तर प्रदेश’ को ‘नए भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इसी शृंखला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में 4 लेन ‘मुंशी पुलिया एवं खुर्रमनगर फ्लाईओवर’ के उद्घाटन समेत कुल रु.1,028 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास भी हुआ। उन्होंने कहा कि इन उपहारों के लिए रक्षा मंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का आभार जताते हुए लखनऊ वासियों को बधाई दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button