उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राजधानी में अनियंत्रित स्कार्पियो ने उजाड़ी घर की गृहस्थी 

पीड़ित पक्ष ने नुकसान की भरपाई की उठाई मांग

 

  हजरतगंज थाने में बीएनएस की धारा -281,125(b) 324 (5) में मामला दर्ज 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अनियंत्रित स्कार्पियो ने घर की गृहस्ती को उजाड़ दिया है। मामला मंगलवार की रात्रि 1 बजकर 50 मिनट पर हजरतगंज थाने के अंतर्गत सुल्तानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के संकल्प वाटिका स्थित अशोक मार्ग पर बने घर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुसने का है।

जिसमें पीड़ित पक्ष कुछ समझ पाते की अचानक घर का मलबा नींद में सो रहे पीड़ित पक्ष पर गिरने लगा और अपनी जिंदगी बचाने के लिए बाहर भागने लगे। जिससे आस पास में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

वही जब बुधवार की सुबह भारत प्रकाश न्यूज़ चैनल टीम पीड़ित पक्ष का हाल जानने घर पहुंची तो पीड़ित पक्ष विजय पुत्र प्यारेलाल पत्नी ज्ञानवती और बच्चे अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि दो लोग चोटिल हुए जिसमें विजय उम्र लगभग 48 वर्ष बेटा दीपक (13) वर्ष को पैर में चोट आयी और विजय को पीठ पर चोट आने पर सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया।

पीड़ित पक्ष ने कहा कि घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर कॉल किया कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जिसमें तीन लड़के और एक लड़की साथ में बियर की बॉटल गाड़ी में मिली थी। जिसमें पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसी गृहस्थी से परिवार का भरण पोषण होता था, वह सब तहस-नहस हो गई है।

हमारी सरकार से यही मांग है कि हमारा जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो जाए। जिससे परिवार का जीवकोपार्जन कर सकूं। एकलौते घर को चलाने वाले विजय की पत्नी, चार बेटियां, एक बेटा है। उनका यही कहना है शासन प्रशासन मुझे जो नुकसान हुआ है उसका भरपाई कर दे।

यही सबसे बड़ा न्याय समझूंगा और फिर से कमाने खाने की स्थिति हो जाए नहीं तो क्या खायेंगे कैसे रहेंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा मेरे भी घर की दीवार में दरार आ गयी है। जिस तरह से अनियंत्रित स्कार्पियो ने हँसता खेलता परिवार को भारी आर्थिक संकट में धकेल दिया है। वहीं मौके पर पहुंची हजरतगंज थाना पुलिस ने गाड़ी को क्रैन से निकाल कर कब्जे में लिया है।

अनियंत्रित स्कार्पियो के खिलाफ बीएनएस की धारा में 281,125(b) और धारा 324 (5) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

विक्रम सिंह

एसएचओ हज़रतगंज थाना लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button