उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने संत रविदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

ब्रजेश पाठक, सुषमा खर्कवाल, नीरज सिंह, नीरज बोरा रहे मौजूद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में समाज को नई दिशा दिखाने वाले महाकवि संत रविदास की जयंती मनाई गयी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत रविदास की जयंती पर कानपुर रोड स्थित रविदास मठ पहुंचे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजित संगोष्ठी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे। साथ ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, परविंदर सिंह के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी, एमएलसी लाल प्रसाद निर्मल, जिलाध्यक्ष भाजपा विनय प्रताप सिंह, विधायक नीरज बोरा शामिल रहे। वहीं संत रविदास सेवा समिति के अध्यक्ष राम खेलावन, उपाध्यक्ष जिया लाल, महामंत्री संतोष कुमार, सचिव बसंत लाल, ऑडिटर राकेश, संगठन मंत्री चंद्र शेखर, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सरदार परविंदर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, संदीप पाल, सचिन वैश्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button