उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

विधानसभा शीतकालीन सत्र में अंदर बाहर हंगामा

कॉंग्रेस के प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता की मौत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चल रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन बुधवार को भारी हंगामा हो गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष को मार्शल बुलाना पड़ा। बता दें कि सदन में चल रहें स्वास्थ्य मुद्दे पर बहस के दौरान पक्ष विपक्ष में तीखी नोंक झोंक हो गई। जिसमें समाजवादी पार्टी से विधायक अतुल प्रधान और भाजपा चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के बीच बहस छिड़ गई, बहस इतनी बढ़ गई कि सदन की मर्यादा के अनुकूल हो गया। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आक्रामक होकर सदन को स्थगित करते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान को बाहर करने के लिए मार्शल को आदेशित कर दिया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र भर के लिए अतुल प्रधान को निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा राजधानी में विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें शहर में लोगों जाम के झाम से कराहना पड़ा।वहीं प्रदर्शन के दौरान कॉंग्रेस कार्यकर्ता की हालत बिगड़ गई जिसे नजदीक सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने ब्राट डेड घोषित कर दिया ऐसा लखनऊ डीसीपी रवीना त्यागी ने बयान जारी करते हुए बताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता मृतक प्रभात पाण्डेय के रूप में पहचान की गई है,वीडिओ ग्राफ़ी कराई गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button