उत्तर प्रदेशराजनीति

प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिस – ब्रजेश पाठक

दोनों नेताओं का आमजन से कोई सरोकार नहीं

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। दोनों नेता प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं।राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। दोनों ही नेताओं को प्रदेश के अमन-चैन से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए जाना चाहते हैं । यह बातें बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनता भी उनका असली आचरण जानती है। संभल में धारा 144 लागू है। दोनों ही नेताओं से आग्रह है कि वे प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें। आज का उत्तर प्रदेश विकसित राज्य होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दोनों नेताओं को यह पच नहीं रहा है। जब संभल में पूरी तरह से शांति हो जाए, तब दोनों नेता जाएं और जनता से भेंट करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि संभल के अपराधी विपक्षी पार्टी से जुड़े हैं। प्रदेश की जनता सपा और उनके नेताओं को कभी नहीं बख्शेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो रही है। सपा और कांग्रेस के नेता प्रदेश के आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। आग में घी डालने के लिए संभल जाना चाहते हैं। उन्हें प्रदेश के अमन से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।

भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश की 25 करोड़ जनता है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के रूप में थी। आज हम इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहे हैं। विदेशी इंवेस्टमेंट आ रहा है। आमजन का भरोसा हमारी सरकार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button