उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अटल जयन्ती पर होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम – ब्रजेश पाठक

अटल के राम शीर्षक पर काव्य साहित्य की बहेगी रसधारा

 

डॉ. कुमार विश्वास अपनी काव्य रचना की देंगे प्रस्तुति 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि राजधानी में 100 वीं जन्म जयंती मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को यह जानकारी राज भवन कॉलोनी में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने

बताया कि हर वर्ष पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 24 दिसंबर को अटल विहारी वाजपेई की जन्म जयन्ती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयन्ती तीन दिवस मनाई जाएगी। स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर 22 से 24 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।जिसमें युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा ‘अटल के राम’ शीर्षक एकल काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले इस कार्यक्रम में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि बैठक के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए, अपने सुझाव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को अटल सम्मान, अटल के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी एवं रानी अहिल्या बाई होल्कर की 299वीं जयन्ती पर नागपुर से आ रही टीम द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं बैठक में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक रामकृष्ण भार्गव, विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, एमएलसी मुकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विन्ध्वासिनी कुमार श्रीवास्तव, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राजेश सिंह, शैलेंद्र शर्मा अटल, अमरनाथ मिश्रा, पूर्व विधायक देवमणी द्विवेदी, डॉ. वीएन सिंह, वीएन मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, प्रवीन गर्ग, अशोक मोतियानी, रमेश तूफानी, उमाशंकर दुबे, वीडी मिश्रा, अंजनी कुमार शुक्ला, सुशील कुमार बच्चा, अनुराग मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button