उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर विशेष सतत दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम 

200 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल,डॉक्टरों ने दिए सुझाव

 

​लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने डेंटल इम्प्लांटोलॉजी की आधुनिक तकनीक के बारे जानकारी साझा की। मंगलवार को

करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर एक विशेष सतत दंत चिकित्सा शिक्षा (कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस शैक्षणिक कार्यक्रम में विभिन्न डेंटल कॉलेजों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स), परास्नातक छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और संकाय सदस्यों (फैकल्टी) ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अतिथि वक्ता डॉ. गोपाल गोयल का ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। जिन्होंने “डेंटल इम्प्लांट्स के लिए प्रोस्थेटिक विकल्प” विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को डेंटल इम्प्लांटोलॉजी की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया और मरीजों के पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) में इसके क्रांतिकारी लाभों पर प्रकाश डाला।

​डॉ रघुवर दयाल सिंह (अध्यक्ष,यूपी स्टेट ब्रांच) ने समाज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके दीर्घकालिक लाभों को आम जनता तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

​डॉ. कमलेश्वर सिंह (प्रोफेसर, केजीएमयू एवं सचिव, आईपीएस यूपी स्टेट ब्रांच) ने मरीजों को बेहतर और स्थायी दंत उपचार प्रदान करने में डेंटल इम्प्लांट्स के बढ़ते चिकित्सीय महत्व को रेखांकित किया।

​डॉ अज़मत अली (चेयरमैन, करियर डेंटल कॉलेज) ने संस्थान में मरीजों की नियमित देखभाल (रूटीन पेशेंट केयर) के उच्च मानकों पर अपने विचार साझा किए और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

​डॉ कौशिक कुमार पांडेय आयोजन अध्यक्ष ने डेंटल इम्प्लांटोलॉजी में समग्र रोगी प्रबंधन और आधुनिक सर्जिकल पद्धतियों पर अपने महत्वपूर्ण चिकित्सीय अनुभव साझा किए।

​इस अवसर पर डा अरविन्द सिंह, डा देवेंद्र चोपड़ा , डॉ. कौशल किशोर अग्रावल, डॉ. अफसर सिद्दीकी, डॉ. बालासुंदरी श्रीधर उपस्थिति रहे।

​कार्यक्रम के सफल संचालन में संकाय सदस्य डॉ. फौजिया, डॉ. शैली त्यागी, डॉ. अभिषेक कटियार, डॉ. उमर तथा विभिन्न दंत चिकित्सा महाविद्यालयों से आए अतिथि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button