उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

गुरुपर्व पर लगाया रक्तदान एवं दंत चिकित्सा शिविर 

डॉक्टरों ने रक्तदान करने के लिए किया प्रेरित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने गुरुपर्व पर आमजनमानस की सेवा के लिए समर्पित किया।

मंगलवार को गुरुपर्व के पावन अवसर पर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा गोमती नगर स्थित विपुल खंड स्थित गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर एवं दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया।

जिसका उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सेवा और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना था। वहीं डॉक्टरों ने

रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है तथा एक रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। यह पहल गुरु नानक देव की महान शिक्षाओं,सेवा, करुणा, समानता एवं मानवता को समर्पित रही।

इसके साथ ही आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में लोगों की मौखिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें दांतों एवं मसूड़ों की उचित देखभाल, दंत रोगों से बचाव, मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान, तंबाकू सेवन छोड़ने तथा नियमित दंत परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम गुरुद्वारा प्रबंधन के सहयोग एवं सहभागिता से आयोजित किया गया। जिनके सहयोग और समर्थन से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा की यह पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

शिविर में रीता मित्तल (राज्य सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश), प्रो शैली महाजन, दंत चिकित्सा विभाग, तथा उनकी टीम के सदस्य डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. चित्रांशी,

डॉ लक्ष्मी चौहान उपस्थित रही । रक्तदान शिविर में शिखा तिवारी (विभाग, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन) एवं डॉ. सत्येंद्र मौर्य अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे।

शिविर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button