उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

एसजीपीजीआईएमएस ने ब्रेन कैंसर उपचार के क्षेत्र में बढ़ाया कदम 

न्यूक्लियर मेडिसिन एवं रेडियोफार्मास्यूटिकल रिसर्च को दी नई मजबूती

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने ब्रेन कैंसर के लिए नये तरीके की खोज की है। सोमवार को

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने भारत में स्वदेशी रेडियोफार्मास्यूटिकल रिसर्च एवं प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है।

इसका उद्देश्य से संस्थान में ग्लियोब्लास्टोमा (ब्रेन कैंसर का एक अत्यंत आक्रामक प्रकार) के लिए रेडियोआइसोटोप आधारित इम्यूनो-पेट इमेजिंग पर एक नवीन शोध परियोजना शुरू की जा रही है।

इस शोध परियोजना को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नई दिल्ली द्वारा ₹5.40 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस परियोजना का नेतृत्व न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के प्रो. मनीष दीक्षित एवं प्रो. पीके प्रधान करेंगे।

इस शोध परियोजना में डॉ. लोकेन्द्र शर्मा, मॉलीक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा डॉ. वेद प्रकाश मौर्य, न्यूरोसर्जरी विभाग के सदस्य के रूप में शामिल हैं।

संस्थान के निदेशक प्रो. राधा कृष्ण धीमन के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विश्वस्तरीय शोध सुविधाओं के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के फलस्वरूप यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तरह की एक महत्वपूर्ण एवं अग्रणी पहल साबित होने की दिशा में अग्रसर है।

इस शोध का मुख्य उद्देश्य एक नवीन मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रेसर विकसित करना है, जिसके माध्यम से ब्रेन ट्यूमर की स्थिति का बिना किसी आक्रामक प्रक्रिया के इमेजिंग द्वारा पता लगाया जा सकेगा।

इस तकनीक से ट्यूमर की बेहतर पहचान एवं विशेषताओं के आकलन के साथ-साथ इम्यूनोथेरेपी के प्रति मरीज की प्रतिक्रिया का पूर्वानुमान लगाने तथा उपचार के दौरान उसकी निगरानी करने में सहायता मिलने की संभावना है।

संस्थान में पहले से ही अत्याधुनिक मेडिकल साइक्लोट्रॉन, रेडियोआइसोटोप प्रोडक्शन फैसिलिटीज एवं एडवांस्ड रेडियोकेमिस्ट्री लैबोरेटरीज उपलब्ध हैं। संस्थान में विभिन्न महत्वपूर्ण मेडिकल रेडियोन्यूक्लाइड्स के उत्पादन तथा उनके क्लिनिकल एवं रिसर्च उपयोग में विशेषज्ञता भी मौजूद है।

इस शोध परियोजना के अंतर्गत एक समर्पित स्मॉल एनिमल पेट/सीटी इंटीग्रेटेड फैसिलिटी भी स्थापित की जाएगी। इससे उन्नत प्रीक्लिनिकल रेडियोफार्मास्यूटिकल इवैल्यूएशन को मजबूती मिलेगी।

इस सुविधा के माध्यम से बायोडिस्ट्रिब्यूशन, फार्माकोकाइनेटिक्स, ट्यूमर टार्गेटिंग तथा उपचार के प्रति ट्यूमर की प्रतिक्रिया का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा।

आईसीएमआर द्वारा वित्तपोषित यह शोध पहल ट्रांसलेशनल रिसर्च को बढ़ावा देने, जीएमपी-ओरिएंटेड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने तथा भविष्य में क्लिनिकल इवैल्यूएशन की संभावनाओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसके साथ ही, यह परियोजना विभिन्न चिकित्सा एवं शोध क्षेत्रों के बीच मल्टीडिसिप्लिनरी कोलैबोरेशन को बढ़ावा देगी तथा संस्थान को इम्यूनो-पेट रिसर्च, स्वदेशी रेडियोफार्मास्यूटिकल डेवलपमेंट एवं प्रिसिजन इम्यूनो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।

यह पहल नेक्स्ट-जेनरेशन मॉलीक्यूलर इमेजिंग के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को विकसित करने तथा सुलभ एवं किफायती प्रिसिजन कैंसर केयर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button