मुख्यमंत्री ने NSG और उप्र पुलिस की मॉकड्रिल का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ने कहा आतंकियों को निष्क्रिय करने का सफल अभ्यास

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में हेलीकाप्टर की गड़गड़ाहट और हथियारों से लैस आतंकी और एनएसजी और यूपी पुलिस कार्य कुशलता देख दर्शक आश्चर्यचकित हो गए।
राजधानी में मानो हूबहू आतंकी घटना हो गयी हो ऐसा प्रतीत हो रहा था। बुधवार को रिज़र्व पुलिस लाइन्स में आयोजित NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त मॉकड्रिल में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहाँ उन्होंने मॉकड्रिल का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि NSG कमांडोज ने मॉकड्रिल के माध्यम से अदम्य साहस, सामरिक दक्षता और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन करते हुए आतंकियों को निष्क्रिय करने का सफल अभ्यास किया है। इससे भीतरी आतंकी और गद्दारों पर नकेल लगाने में सफल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच यह संयुक्त प्रशिक्षण आतंकवाद और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में आपसी समन्वय और परिचालन क्षमता को और मजबूत करेगा।
वहीं एनएसजी कमांडोज के साथ डॉग भी अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नहीं रहे। जहाँ दर्शकों की निगाहें डॉगी की कार्य कुशलता देखते रह गए। इस मौके पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण समेत एनएसजी अधिकारी मौजूद रहे।



