उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

भारत का युवा बेहद जिम्मेदार और प्रतिभाशाली -ऐश्वर्य राज सिंह 

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने केक काटकर दी बधाई 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल द्वारा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।

बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के जन्मदिन पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि भारत का युवा बेहद जिम्मेदार और प्रतिभाशाली है। जयंत चौधरी के नेतृत्व में देश का युवा निरंतर हुनरमंद बन रहा है।

विपक्ष द्वारा युवाओं को गुमराह करने की साजिश की जा रही है, लेकिन भारत का युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विदेशों में भी देश का सम्मान बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। पार्टी किसानों की आर्थिक उन्नति, उनके अधिकारों की रक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि कुछ युवाओं के भाषणों में मर्यादा के उल्लंघन के आधार पर पूरे देश के युवाओं का आकलन नहीं किया जा सकता।

भारत का युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल रही है तथा राष्ट्रीय लोकदल किसानों, व्यापारियों और युवाओं के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।

उन्हें विश्वास है कि ऐश्वर्य राज सिंह किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे।

राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह एक ऊर्जावान एवं कर्मठ नेतृत्व हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता से पार्टी को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, अंकुर सक्सेना, बीएल प्रेमी, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी,

अफसर अली, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पीके पाठक, महानगर अध्यक्ष मुजाहिद, सूर्यनाथ यादव, रमेश कश्यप, माया देवी, लियाकत अली, मंजू राय, शफीक सिद्दिकी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button