उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

 40 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। टीबी रोगियों को पोषण पोटली बांटी गयी।

बुधवार को ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में केजीएमयू के उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार की अगुवाई में 40 रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

क्षय रोग से ग्रसित रोगियों में,जो इलाज ले रहे हैं उन्हें पोषण पोटली प्रदान की गयी। साथ ही उन्होंने कहा स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी हैं।

दवा के साथ अगर अच्छा भोजन और पौष्टिक आहार मिले तो रोगी जल्दी ठीक होगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को 2 रोगियों को गोद लेना चाहिए।

जिससे रोगी व उनके परिजन अच्छा महसूस करेंगे। इस अवसर पर टीबी यूनिट के प्रभारी डॉ रवि शेखर, पूरी डॉट्स एवं आईसीटीसी की टीम मौजूद रही।

सभी ने पोषण पोटली वितरण में सहयोग किया।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि हम सब दधीचि की संताने हैं। उनके पदचिन्हो पर चलकर हमेशा सेवा कार्य में लगे रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button