उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कल प्रदेश स्तरीय आईएमए कार्यकारिणी की बैठक 

प्रदेशभर के चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में कल आईएमए की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। शनिवार को

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा द्वारा आयोजित 3rd स्टेट वर्किंग कमिटी मीटिंग की पूर्व संध्या पर आमोध रिसोर्ट में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से वरिष्ठ पदाधिकारियों, कमिटी के सदस्यों, वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में चिकित्सा जगत और जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने चिकित्सकों द्वारा समाज एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा चिकित्सा समुदाय के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. अमित चौहान विधायक, बीकापुर विधानसभा, अयोध्या, असीम कुमार, विधायक, तमकुहीराज विधानसभा,

कुशीनगर, डॉ. सुरभि, विधायक, कायमगंज विधानसभा, फर्रुखाबाद, डॉ. नीरज बोरा, विधायक, लखनऊ उत्तर विधानसभा तथा डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, महापौर, गोरखपुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोग उपस्थिति रहे।

23 अगस्त को कमेटी की बैठक 

रविवार, 23 अगस्त को प्रातः 9 बजे से आमोध रिसोर्ट में 3rd स्टेट वर्किंग कमिटी मीटिंग की औपचारिक बैठक प्रारंभ होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए IMA के सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।

बैठक में IMA की संगठनात्मक गतिविधियों, चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, चिकित्सा सेवाओं में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों, चिकित्सकों की सुरक्षा एवं हितों तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद IMA लखनऊ ब्रांच की बैठक..

स्टेट वर्किंग कमिटी मीटिंग के साथ ही IMA लखनऊ ब्रांच द्वारा 23 अगस्त को स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स & CME 2026 का भी आयोजन किया गया है।

यह शैक्षणिक कार्यक्रम पूरे दिन चलेगा और इसमें विभिन्न चिकित्सा विषयों पर प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सक अपने व्याख्यान एवं अनुभव साझा करेंगे।

इस CME एवं रिफ्रेशर कोर्स का उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीन विकास, आधुनिक उपचार पद्धतियों, क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों

तथा वर्तमान समय की चिकित्सा चुनौतियों के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सकों को विशेषज्ञों के साथ ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

डॉ . श्वेता श्रीवास्तव ने कहा,“लगभग 22 वर्षों बाद IMA लखनऊ ब्रांच को स्टेट वर्किंग कमिटी मीटिंग की मेजबानी का अवसर मिलना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

23 अगस्त को कमिटी मीटिंग के साथ स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स & CME का आयोजन भी किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन संगठनात्मक संवाद के साथ-साथ चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी शैक्षणिक मंच भी बने।

प्रदेशभर से आए IMA पदाधिकारियों, चिकित्सकों और सम्मानित अतिथियों का लखनऊ में स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

जिलाध्यक्ष डॉ मनोज अस्थाना ने कहा कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ निरंतर चिकित्सा शिक्षा और बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है।

इस आयोजन में प्रदेशभर के चिकित्सकों को संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ नवीन चिकित्सा ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button