ट्रेन में घायल जापानी बच्ची का डॉक्टरों ने किया उपचार
बर्थ से गिरकर बच्ची हुई थी घायल,डॉक्टरों ने दिखाई तत्परता

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बर्थ से गिरकर घायल जापानी बच्ची को डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए उपचार प्रदान किया।
शुक्रवार को राप्तीसागर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12511) में गोरखपुर से कोल्लम जंक्शन जा रहे जापानी यात्रियों के छह सदस्यों के समूह में एक छोटी बच्ची बर्थ से गिरकर घायल हो गई।
जिसपर परिजनों ने इलाज के लिए बच्ची के माता-पिता ऐशबाग जंक्शन पर उतरे। जहां रेलवे चिकित्सक डॉ. संजय तिवारी एवं डॉ. कुमार उमेश ने त्वरित मेडिकल उपचार प्रदान किया।
उपचार के बाद परिवार को स्टेशन के रिटायरिंग रूम में ठहराया गया। जापानी यात्रियों ने रेलवे प्रशासन एवं कर्मचारियों के आपातकालीन सहयोग की सराहना की तथा धन्यवाद ज्ञापित कर अगले दिन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
इस घटना से रेलवे की संवेदनशीलता व मानवता ने देश ही नहीं अपितु दुनिया को भी प्रेरित करने का कार्य किया है।



