राजधानी में डबल मर्डर कर की आत्महत्या
पति ने आईसीआईसीआई महिला बैंक कर्मी को उतारा मौत के घाट

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी पाश इलाके में सनसनीखेज वारदात ने सबको चौका दिया।
गुरुवार को दिनदहाड़े पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही घर पहुंचकर बहन को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को गोली मारकर जीवनलीला ख़त्म कर ली। पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन
दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में अधिकारी/बैंककर्मी थीं।
दिव्या की हत्या पति मानस वाजपेयी ने गोली मारकर कर दी। जबकि मानस एसबीआई बैंक में कर्मचारी था।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति मानस ने पहले गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक गया और पत्नी दिव्या को बाहर बुलाया और किसी बात पर बहस हुई और गोली मार दी । जिससे उनकी मौत हो गई। जब
पत्नी की हत्या की उसके बाद मानस हुसड़िया स्थित घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने अपनी अविवाहित बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी।
बहन की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप और सनसनी फैल गई।
वारदात से पहले मानस ने व्हाट्सऐप स्टेटस भी लगाया था।स्टेटस में उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था।उसने स्टेटस में पत्नी और बहन की हत्या करने तथा खुद भी जान देने की बात लिखी थी।
पुलिस पूरे मामले में हत्या की वजह, घटनाक्रम और पूरी टाइमलाइन की जांच कर रही है। वहीं हत्याकांड मामले को लेकर
CP लखनऊ तरुण गाबा घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।



