अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधि मण्डल से की मुलाक़ात

जापान यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी जन्मदिन समारोह में मुख्यमंत्री 

 

नई दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश की राजधानी दिल्ली में जापानी प्रतिनिधि मण्डल पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिले। मंगलवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। साथ ही जापानी डेलीगेशन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में आए एक जापानी डेलीगेशन से मुलाकात की।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जितिन प्रसाद के साथ-साथ UP सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

मीटिंग में उत्तर प्रदेश में जापानी इन्वेस्टमेंट, इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन और ट्रेड पार्टनरशिप को मजबूत करने पर फोकस किया गया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल , जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर एवं जापान के राजदूत की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 की पूर्व संध्या पर आयोजित रात्रि भोज में सम्मिलित हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत-जापान पार्टनरशिप लगातार मजबूत हो रही है। उत्तर प्रदेश इस यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है।

जापान के यामानाशी प्रांत के साथ हमारी पार्टनरशिप अब साझा विरासत से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, एजुकेशन जैसे क्षेत्रों तक पहुंच रही है। जिसका प्रतिफल अब ठोस निवेश के रूप में सामने आ रहा है।

उत्तर प्रदेश अब अपनी युवा शक्ति और जापान की तकनीक के साथ मिलकर एक नया अध्याय लिखने की ओर बढ़ चुका है। यह भारत और जापान के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का एक अनूठा प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने

यामानाशी प्रांत के गवर्नर, जापान के राजदूत, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सभी बिजनेस लीडर्स एवं प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button