उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राजधानी में जेन अल्फ़ा का विरोध प्रदर्शन, आवागमन हुआ बाधित 

छात्राओं ने दुबग्गा से पैदल मार्च कर बालागंज में किया प्रदर्शन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार छात्र छात्राओं द्वारा आवाज उठाई जा रही है।

सोमवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पारा के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल की कई कमियां गिनाई। इन्हीं कमियों को लेकर छात्राएं सड़कों पर आ गयी और दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहा से

लगाकर पैदल मार्च करते हुए बालागंज चौराहा पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर सभी छात्र छात्राएं डीएम को बुलाओ सीएम को बुलाओ की नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। जिससे आने जाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

वहीं जिला प्रशासन छात्राओं को समझाने बुझाने में दिन भर जुटा रहा । जबकि बारिश के बीच छात्राएं सड़क पर बैठी रही। वहीं मौके पश्चिमी जोन-थाना ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस टीम मौके पर स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी रही। वहीं

सूचना पर ADCP पश्चिमी, ACP काकोरी, SDM एवं CDO द्वारा मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया तथा सभी छात्र-छात्रायें सकुशल विद्यालय परिसर में वापस हो चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनसे वार्ता की जा रही है।

वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के उच्चाधिकारीगण, ADCP पश्चिमी, ACP काकोरी, SDM, CDO, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य अधिकारीगण विद्यालय परिसर में मौजूद हैं।

पुलिस का कहना है कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में वार्ता की जा रही है तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श किया जा रहा है।

मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button