प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी सलामी
मुख्यमंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शनिवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
साथ ही तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया गया। वहीं भारी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए नजरें लगाए बैठे थे। जैसे ही प्रधानमंत्री ध्वज फहराया लोग अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे। प्रधानमंत्री ने देशवासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने फहराया ध्वज..
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए सलामी दी। मुख्यमंत्री ने
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बलिदानी वीरों के परिजनों तथा राष्ट्ररक्षा में अदम्य शौर्य और साहस का प्रदर्शन करने वाले वीर सैन्य कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा शक्ति है। प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प से समृद्ध प्रदेश का युवा ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की शक्ति और ‘विकसित भारत’ की प्रगति का आधार बनेगा। वहीं झाकियों देश की संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली।



