उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

वन्देमातरम के जयघोष से गूंजा एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्राउंड 

वाइस चेयरपर्सन ने किया ध्वजारोहण 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास हर तरफ देखने को मिला।

शनिवार को बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह के साथ मनाया गया।

जिसमें लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संस्थान के अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं

समारोह का शुभारंभ निर्मला सिंह चौहान वाइस चेयरपर्सन, एवं सुष्मिता सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ किया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के अवसर पर डायरेक्टर डीपी सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सर्वेश सिंह चौहान, एडिशनल डायरेक्टर सत्रंजन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एस तोमर, प्रॉक्टर शशांक सिंह,

मोनिका, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एसआर इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को अभिव्यक्त करते हुए ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘वंदे मातरम्’ और अन्य देशभक्ति गीतों ने गौरवपूर्ण बना दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी से संभव है।

विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में करें तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।संस्थान परिवार ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर समारोह का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button