उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

स्वतंत्रता हमारे कर्तव्यों को कराती स्मरण – प्रो एमएलबी भट्ट 

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में ध्वजारोहण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में ध्वजारोहण के साथ कर्तव्यों को स्मरण किया गया। शनिवार को

कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, चिकित्सक, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया । वहीं सबसे पहले संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करे तथा समाज के स्वस्थ एवं सशक्त निर्माण में अपना योगदान दे।

उन्होंने संस्थान के सभी चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों तथा अन्य कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के लिए टीम भावना के साथ निरंतर कार्य करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button