उत्तर प्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबर

छात्र, सैनिकों और परिवारों ने स्मृतिका वॉर मेमोरियल का किया भ्रमण 

बॉर्डर बंकरों के मॉडल और हथियारों की प्रदर्शनी

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को देश की रक्षा सेवाओं से रूबरू कराया गया। शनिवार को

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्मृतिका वॉर मेमोरियल देशभक्ति के जोश से भर गया।

सैनिक स्कूल लखनऊ के छात्रों के साथ-साथ मिलिट्री स्टेशन के सैनिकों और उनके परिवारों ने भारतीय सेना की वीरता, बलिदान और शानदार परंपराओं को स्मृतिका का प्रत्यक्ष अनुभव किया। जिसमें

बॉर्डर बंकरों के मॉडल और हथियारों की प्रदर्शनी के गाइडेड टूर ने युवा विज़िटर्स को एक सैनिक के जीवन की झलक दिखाई गयी। जिसके बाद शहीद वीरों को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि दी गई।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गर्व से तिरंगा लिए हुए बच्चों ने इस मौके पर युवा जोश और देशभक्ति की भावना का संचार किया।

AMC सेंटर एंड कॉलेज और 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के बैंड्स की शानदार परफॉर्मेंस ने शाम को देशभक्ति और सैन्य धुनों से भर दिया। कार्यक्रम का समापन साहस, बलिदान और सेवा की कहानियों को दर्शाने वाले एक लेज़र लाइट और साउंड शो के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button