ADG रिक्रूटिंग ने मुख्य सचिव से मुलाकात
मुख्य सचिव ने सेना को दिया आश्वासन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यूपी उत्तराखंड एडीजी रिक्रूटिंग ने मुख्य सचिव से कॉन्फ्रेंस के दौरान मुलाकात हुई। सोमवार को
ADG रिक्रूटिंग ( यूपी और उत्तराखंड) मेजर जनरल मनीष कुमार, YSM, एसएम ने यूपी मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।
यह कॉन्फ्रेंस UP में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों के बारे में थी, जो भर्ती वर्ष 2027 के लिए अगस्त 2026 के मध्य से शुरू होने वाली हैं। वहीं
जनरल ऑफिसर ने सिविल प्रशासन से मिले सहयोग की सराहना की। साथ ही उन्होंने मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में सेना भर्ती अधिकारी (AROs) द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों के लिए राज्य और ज़िला प्रशासन से ज़रूरी तालमेल वाले क्षेत्रों पर भी ज़ोर दिया।
मुख्य सचिव ने सेना को आश्वासन दिया कि देश के भविष्य के रक्षकों को चुनने के इस अहम अभियान में प्रदेश सरकार का सहयोग जारी रहेगा।



