उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कुलपति से मिला प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन दी बधाई 

केजीएमयू कुलपति दोबारा बनने पर दी बधाई 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। केजीएमयू कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद को दोबारा कुलपति बनाये जाने पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बधाई दी। सोमवार को

प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसो के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति को उनके सेवा विस्तार पर बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कुलपति द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट संवर्ग के हित में किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी ओर से आभार ज्ञापित किया। वहीं

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ अतुल मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो उप्र ने किया ।

प्रतीतिनिधिमंडल में वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मंसूर अहमद, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. तेजवीर सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रणय सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. के.के. चौधरी, डॉ. फैज़ अहमद, डॉ. विशाल डा अनिल अग्निहोत्री तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. श्रद्धा आदि उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति के प्रति फिजियोथैरेपिस्ट संवर्ग की उन्नति के लिए किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर फिजियोथैरेपी संवर्ग को उनका सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button