उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

13 को नवनियुक्त रालोद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का लखनऊ आगमन 

प्रदेश कार्यालय पदाधिकारी स्वागत में जुटे 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। रालोद पार्टी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के राजधानी आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह को राष्ट्रीय लोक दल, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनके प्रथम लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ पहुंचेंगे। इसके पश्चात लगभग 11 बजे वह राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रदेश कार्यालय तक पहुंचने के मार्ग में भी कई स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ऐश्वर्य राज सिंह के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

चारबाग से लेकर प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनका स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे। उनके प्रथम लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियां की गई हैं।

स्वागत कार्यक्रम के बाद लगभग 12 बजे पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ऐश्वर्य राज सिंह का औपचारिक परिचय कराया जाएगा।

इसके साथ ही दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह मीडिया के बंधुओं से रूबरू होंगे और संगठन, अपनी प्राथमिकताओं तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर संवाद करेंगे।

रविवार को राष्ट्रीय लोक दल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया कि ऐश्वर्य राज सिंह के प्रथम लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

ऐश्वर्य राज सिंह ने TCS के साथ 11 वर्षों तक कार्य किया है और अपने कार्यकाल के दौरान दो वर्ष अमेरिका के मिनियापोलिस (Minneapolis) में भी कार्यरत रहे।

उनकी माता आशिमा सिंह, IRTS 1978 बैच की अधिकारी रही हैं और लखनऊ की DRM के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

ऐश्वर्य राज सिंह सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बस्ती में RLS SEWA NGO के माध्यम से किसान सशक्तिकरण, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं तथा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविरों के माध्यम से सामाजिक कार्यों में योगदान दिया है।

उनका जुड़ाव पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के PURA (Providing Urban Amenities in Rural Areas) मिशन से भी रहा है।

वर्ष 2011 में डॉ. कलाम स्वयं बस्ती स्थित ऐश्वर्य राज सिंह के आवास पर पहुंचे थे, जो उनके सामाजिक सरोकारों और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके तकनीकी, प्रबंधन, सामाजिक एवं ग्रामीण विकास से जुड़े अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश में संगठन को मिलेगा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button