यूनानी अस्पताल में पहली डिलीवरी सफल
विभागाध्यक्ष ने स्त्री एवं प्रसूति विभाग टीम को दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के राजकीय तकमिल उत्तिब यूनानी चिकित्सालय एवं कॉलेज में पहली बार नार्मल डिलीवरी कराई गयी।
शनिवार को अस्पताल के निस्वा व क़बालत के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो मनीराम सिंह के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक पहली डिलीवरी कराई गई।
इस अवसर पर प्रो सिंह ने विभाग की प्रवक्ता डॉ मरियम रुकैयया एवं परास्नातक शोध छात्र- छात्राओं एवं चिकित्सालय स्टॉफ को बधाई दी।
प्रोफेसर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि पहली बार अस्पताल में नार्मल डिलीवरी हुई है। जिसमें बच्ची का जन्म देने वाली माँ नजरा बानो पत्नी मोहम्मद फरीद निवासी औरंगाबाद की निवासी है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं
प्रो सिंह ने लोक बंधु राजनारायण चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नीलम का भी धन्यवाद दिया। डिलीवरी के दौरान डॉ नीलम ने आकस्मिक परिस्थित में लोक बंधु अस्पताल से आकर सहयोग प्रदान किया।
प्रोफेसर सिंह ने संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर अब्दुल कवि का भी दूरभाष से हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। इस सफल डिलीवरी जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीराम सिंह एवं डॉ मरियम रुकैयया को इस सफलता के लिए बधाई दी गयी । प्रोफेसर सिंह ने कहा इस सफलता में, संस्था के दो विभाग मोलिजात एवं जराहत के शोध छात्रों में डॉ मोहम्मद शोएब व डॉ अमानुल्लाह अली का भी सराहनीय सहयोग रहा।
सहयोगी टीम में प्रो मनीराम सिंह सहित डॉ मरियम रुकैयया, डॉ एमन कुलसुम, डॉ फातिमा, डॉ अज़ीज़ा, डॉ आईशा, डॉ फरहीन, डॉ गजाला , डॉ नगमा, डॉ उजमा, डॉ असमा, डॉ मोहम्मद शोएब, डॉ अमानुल्लाह , डॉ जुनेद, डॉ मसीरा, डॉ शाकिब और स्टॉफ नर्स शबा व आया कुअजरा बैबी स्टॉफ नर्स संजीदा और कांधा शामिल रही।
प्रो मनीराम सिंह ने प्राचार्य प्रो अब्दुल कवि एवं निदेशक यूनानी का धन्यवाद ज्ञापित किया।



