उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में 

पीएम आवास समीप धरने पर बैठे राहुल गाँधी प्रियंका गाँधी गिरफ्तार 

 

दिल्ली। लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। देश की राजधानी दिल्ली अब प्रदर्शन स्थल होती नजर आ रही है। बीते सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के उग्र प्रदर्शन कि आग अब देश भर में फैलने लगी।

जिसमें पार्टी नेता भी मैदान में उतरने लगे है। वहीं मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी सांसद राहुल गांधी पीएम आवास के समीप 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहली बार धरने पर बैठ गए।

जिसमें प्रियंका गांधी,कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के अन्य नेता धरने में शामिल रहे। धरने के दौरान एक ही नारे की गूंज सुनाई दे रही थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो।

यह जुल्म नहीं सहेंगे के नारे गूंज रहें थे। वही धरने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया। जिसमें राहुल गाँधी के नाक से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

इससे लगता है कही पुलिस की धक्का मुक्की में नाक पर चोट आयी होगी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव छात्रों के समर्थन में धरना देने पीएम आवास पहुंचने वाले ही थे कि पुलिस ने रास्ते में अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया ।

साथ में पार्टी के अन्य नेताओ को धरना स्थल से हटाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button