उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

बीएसएनएल ने खोले युवाओं के लिए रोजगार के द्वार 

भारतनेट उद्यमी योजना से जुड़कर स्वयं का रोजगार करने का दिया मौका 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। भारत संचार निगम लिमिटेड ने युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं।

बीएसएनएल द्वारा भारतनेट उद्यमी योजना के तहत सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है।

वहीं मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी योजना के माध्यम से जुड़कर लगभग 20 से पचीस हज़ार रूपये महीना कमाया जा सकता है।

इसमें करीब डेढ़ लाख रूपये लगाकर अपने कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वैसे भी कम खर्च में भी अपना कार्य की शुरुआत कर सकते है। इसमें विभाग द्वारा पूरी तरह से टेक्निकल सपोर्ट दिया जायेगा।

दूरसंचार जिला, व्यापार क्षेत्र, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से भारतनेट उद्यमी योजना का शुभारम्भ किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत नवयुवक एवं युवतियां अपने गृह जनपद में रहकर कम पूंजी में व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस योजना के अन्तर्गत चयनित उद्यमियों को लखनऊ दूरसंचार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राड-बैण्ड (एफटीटीएच) सेवाओं के विस्तार के लिए नए उपभोक्ताओं को जोड़ने का कार्य करना होगा।

बीएसएनएल द्वारा इस कार्य के लिए आकर्षक भुगतान एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण योजना के अर्न्तगत भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का एक प्रभावी माध्यम साबित होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना से जुड़ सकते है व अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर विवरण प्राप्त कर सकते है।

पंजीकरण के लिए https://fms.bsnl.in/partnerRegistration.jsp#registerCp पर जाकर अभी पंजीकृत करें और अपने रोजगार की शुरुआत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button