उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी के करें दर्शन, पैकेज जारी 

आईआरसीटीसी की तरफ से घूमने का सुनहरा मौका 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। तीन ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के दर्शन करने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। मंगलवार को

यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए, आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लखनऊ से “तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन” का हवाई टूर पैकेज का संचालन किया किया गया ।

यह पैकेज 5 रात एवं 6 दिन का है। जिसमें नासिक – शिर्डी और छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज दिनांक 16 जुलाई से 21जुलाई तक चलाया जा रहा है।

जानें टूर की प्रमुख विशेषताएं..

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से नासिक जाने एवं नासिक से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है।

यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रिम्बकेश्वर मंदिर एवं नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन कराया जायेगा।

शिरडी में शिर्डी साई बाबा और शनि शिगनापुर मंदिर के दर्शन। छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में घृष्णेश्वर मंदिर और एल्लोरा की गुफाओं आदि का भी भ्रमण कराया जायेगा।

पैकेज टैरिफ में प्रति व्यक्ति लागत..

👉 रू. 57,000/-, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति।

👉 रू. 46,500/- दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति।

👉 रू. 45,400/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति।

👉 रू. 40,500 /- माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित एवं मूल्य रू. 37,600 /- बिना बेड के होगा।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है। अजीत कुमार सिन्हा

मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक आईआरसीटीसी उक्षे लखनऊ ने बताया कि अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये

लखनऊ. 8287930911/ 9236391909 / 8287930912 /8287930902

दिनांक. 23.06.2026 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button