उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

चिकित्साधिकारियों ने सूर्य नमस्कार के साथ किये कई योगासन 

आरएमएल निदेशक ने किया योगासन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चिकित्साधिकारियों ने योगासन में भागीदारी निभाई। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अकादमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में योग कार्यक्रम सत्र चलाया गया।

संस्थान प्रशासन के निर्देशन में आयोजन फिजियोलॉजी विभाग द्वारा प्रो. डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. रजनी बाला जसरोटिया, डॉ. मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर एमबीबीएस छात्रों, संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। इस साल का विषय ” योगा फॉर हेल्दी एजिंग ” रहा ।

योग सत्र का संचालन योगाचार्य ओम नारायण अवस्थी के उपस्थिति में योग प्रशिक्षक मोनिका एवं आनंद द्वारा कराया गया।

जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन के साथ प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार के साथ वक्रासन, चक्रासन, भुजंगासन जैसे विभिन्न योगासन तथा नाड़ी शोधन एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियो को रिफ्रेशमेंट बॉक्स वितरित किए गए।

इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, तनाव में कमी, मानसिक एकाग्रता में वृद्धि तथा समग्र स्वास्थ्य संतुलन को बढ़ावा मिलता है।

योगासन के दौरान संस्थान के निर्देशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह, डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह समेत अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button