उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

खुले में फेंका बायोमेडिकल वेस्ट यूज़लेस सिरिंज, कार्यवाहक निदेशक ने लिया संज्ञान 

मरीजों की शिकायत पर कराई साफ - सफाई 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश के बड़े चिकित्सालयों में शुमार बलरामपुर अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंक दिया गया।

गुरुवार को मरीजों की शिकायत करने के बाद अस्पताल कार्यवाहक निदेशक डॉ विवेक गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए आनन फानन में साफ सफाई के निर्देश जारी कर दिए ।

वहीं सफाई कर्मी मौके पर जाकर बायोमेडिकल वेस्ट हटाया। वहीं अस्पताल दोपहर करीब एक बजे अस्पताल की चेस्ट रोग विभाग की ओपीडी के सामने बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा पड़ा था।

जिसमें दर्जनों की संख्या में यूजेलेस सिरिंज और शुगर जांच की स्ट्रिप बिखरे पड़े मिले। यह देखकर सांस रोग से पीड़ित गोलागंज के रहने वाले मोहम्मद सहजाद कहने लगे कि सिरिंज की इतनी सुई पड़ी है और इधर से काफी लोग निकल भी रहे हैं।

यह सुई कहीं किसी के पैर में चुभ गयी तो इन्फेक्शन हो सकता है । यह सुनकर उनकी बात पर कई लोगों ने समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button