राजधानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
अवध प्रांतों के कुल 289 कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया। गुरुवार को
संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत शिक्षार्थियों द्वारा पथ संचलन का आयोजित किया । यह प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से सरस्वती कुंज निराला नगर में संचालित हो रहा है।
जिसमें काशी, कानपुर, गोरक्ष एवं अवध प्रांतों के कुल 289 कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल रहे। अधिक ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी, विक्रम संवत् 2083 पर सायं 6 बजे प्रारम्भ होकर पथ संचलन सरस्वती कुंज, निराला नगर से
निकलकर आठ नम्बर चौराहा, विवेकानन्दपुरी, महानगर, आईटी मेट्रो स्टेशन (अयोध्या मार्ग), आईटी चौराहा तथा रामकृष्ण मठ के सामने से होते हुए पुनः वर्ग स्थल पर पहुंचा।
पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ के घोष वाद्य की मधुर स्वर-रचनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन शक्ति, देशभक्ति एवं सामूहिकता का प्रभावी प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर संघ के प्रशिक्षण वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह, वर्ग कार्यवाह डॉ. देवेन्द्र अस्थाना, वर्ग पालक मिथिलेश नारायण, क्षेत्र प्रचारक अनिल तथा क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश,
क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष चंद्र सहित अन्य प्रमुख अधिकारी महानगर-10, अयोध्या मार्ग स्थल पर उपस्थित होकर पथ संचलन का अवलोकन किया।



