युवा नई सोच तकनीक के साथ आगे बढकर राष्ट्र का करें निर्माण – ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश एआई एंड ईवीजीसी- एक्सआर समिट 2026 में डिप्टी सीएम का सम्बोधन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। युवाओं को नई तकनिकि के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। शुक्रवार को
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और एवीजीसी-एक्सआर जैसे क्षेत्र आने वाले समय में रोजगार और आर्थिक विकास के बड़े माध्यम बनेंगे।
उत्तर प्रदेश भी इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश पूरे देश में नई पहचान बना रहा है।
गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश एआई एंड ईवीजीसी- एक्सआर समिट 2026 को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि युवा नई सोच, नई तकनीक के साथ आगे बढ़ें।
नए अवसरों के साथ राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य निर्माण करें। उन्होंने कहा कि आज का समय नई तकनीक और नए अवसरों का है। युवाओं को अपनी रचनात्मकता और मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहिए।
यह समिट केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं की प्रतिभा और उनके उज्ज्वल भविष्य का मंच है। उन्होंने एमएएसी लखनऊ और कानपुर की सराहना की। संस्थान युवाओं को एनीमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स और एआई जैसी नई तकनीकों से जोड़ने का अच्छा काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप जैसे अभियान से युवाओं को नई दिशा मिली है। उत्तर प्रदेश आईटी, डिजिटल मीडिया और स्टार्टअप के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्रों और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी से जुड़े युवाओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मदन गोपाल शर्मा, रमन शर्मा, माधव ओझा, व्होल-टाइम डायरेक्टर एंड चीफ बिजनेस ऑफिसर, एप्टेक लिमिटेड के संदीप वेलिंग, पूर्व चेयरमैन, एफआईसीसीआई फॉर एनीमेशन,
विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग एंड कॉमिक्स आशीष एस कुलकर्णी, कैनन इंडिया गौरव मरकन, विजय शाह, व्हाइट एप्पल स्टूडियो से डॉ. राजीव रस्तोगी, एमएएसी अमित दुआ, हुई ओन इंडिया राजीव नागर मौजूद रहे।



