रिसोर्ट में अजय याग्निक महाराज ने किया सुंदरकांड पाठ
इमेजिन रिसोर्ट के निदेशक ने किया विशाल भंडारा

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ किया गया।
बुधवार को इमेजिन रिसोर्ट में अजय याग्निक महाराज पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी अमृतवाणी के साथ सुंदरकांड का पाठ किया ।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के संगम में उपस्थित होकर ज्ञान गंगा का रसपान किया। जिसमें सुंदरकांड पाठ दौरान भक्तों में अटूट श्रद्धा भक्ति देखने को मिली। जहाँ वातावरण पूरा भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के आयोजक इमेजिन रिसोर्ट के निदेशक रोहित अग्रवाल एवं भारत शेट्टी परिवार द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय लोकदल के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद अशोक वाजपेई, बीडी ग्रुप के निदेशक विराज दास सहित अनेक विशिष्ट अतिथि समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताते हुए आयोजकों की सराहना की।



