उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

स्टेट बैंक कर्मचारियों ने सांसद प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन 

22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रदर्शन,कैंडल मार्च 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मांगो लेकर सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को रक्षामंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी को स्टेट बैंक संगठन पदाधिकारियों ज्ञापन सौंपा।

जिसमें आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान शामिल रहे। संगठन पदाधिकारियों ने संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि विभिन्न मांगों के लिए अवगत कराया । वहीं

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया विभिन्न मांगों के लिए मई माह में कल 19 मई को वित्त मंत्री को ज्ञापन, 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान,

21मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन तथा 22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी केंद्रो पर प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला जाएगा। विरोध कार्यक्रमों के बाद भी मांगे पूरी न होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button