उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

20 मई की बंदी में दवा विक्रेता समिति ने दुकानें खुली रखने का किया ऐलान

मार्केट बंदी पर दवा विक्रेता समिति की बैठक 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दवा विक्रेता समिति की अहम् बैठक में दुकाने खुली रखने का निर्णय लिया गया। आगामी 20 मई को प्रस्तावित दवा बंदी को लेकर दवा विक्रेता समिति की बैठक आयोजित हुई।

जिसमें संगठन ने बंदी से अलग रहने का निर्णय लिया। संगठन ने कहा कि शहर की दवा दुकानें प्रतिदिन की भाँति खुली रहेंगी। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि दवा व्यापार से जुड़ी वर्तमान समस्याओं की मुख्य वजह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चल रही अनैतिक डिस्काउंट व्यवस्था और ई-फार्मेसी का बढ़ता प्रभाव है। संगठन ने सरकार से इस व्यवस्था पर सख्त कानून बनाने की मांग की, लेकिन बंदी को इसका उचित समाधान नहीं माना।

बैठक में नकली एवं डुप्लीकेट दवाओं के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नकली दवाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाना आवश्यक है।

संगठन ने कहा कि सी डीएफयूपी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश की समस्त दवा दुकानें 20 मई को पूर्ण रूप से खुली रहेंगी।

बैठक में महामंत्री सीएम दुबे , कोषाध्यक्ष सुनीत कपूर ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश आनंद,राजीव शर्मा ,संगठन मंत्री अमित गुलाटी ,उपाध्यक्ष मनोज तकियार ,परविंद्र अरोरा प्रवक्ता शैलेन्द्र गुप्ता ,जसजीत सिंह ,प्रखर रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button