उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

तीन चिकित्साधिकारियों की निदेशक ग्रेड पर मिली पदोन्नति 

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन ने दी बधाई 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश चिकित्सा सेवा संवर्ग में तीन चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति दी गयी है।

शुक्रवार को शासन द्वारा उप्र चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तीन वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को निदेशक ग्रेड में पदोन्नति आदेश जारी किया गया ।

जिसमें डॉ. योगेश प्रकाश अग्रवाल, डॉ. राजीव कुमार गुप्ता एवं डॉ. बीके चौहान को निदेशक ग्रेड पर पदोन्नति मिली है। वहीं पदोन्नति आदेश जारी होते ही राजीव कुमार कनौजिया

जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन उप्र ने खुशी जाहिर करते हुए तीनों वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति मिलने की बधाई दी है। उन्होंने शायराना अंदाज में बधाई देते हुए कहा कि

​”लोग आँखों में आँखें डालकर बात करते हैं,

आप सादगी से दिल में उतर जाते हैं।

हुनर तो बहुतों के पास होता है महफिल में,

पर आप जैसे फनकार बरसों में नजर आते हैं।। राजीव कनौजिया ने कहा कि डॉक्टर

​चौहान केवल एक प्रशासक नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र पारंगत हैं। एक कुशल एनेस्थेटिक के रूप में विशेषज्ञता अतुलनीय है।

उन्होंने कहा कि बलरामपुर चिकित्सालय में अधीक्षक के रूप में आपके साथ बिताया गया समय और आपकी कार्यशैली आज भी हम सबके लिए एक मिसाल है। सचिवालय से लेकर बाराबंकी और अयोध्या मंडल तक का आपका सफर आपकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण साबित करता है।

​डॉ. चौहान की पदोन्नति केवल पद का बढ़ना नहीं है, बल्कि इस पद की गरिमा का बढ़ना है।

​मैं सभी तीनों नवनियुक्त निदेशकों पदोन्नति की पुनः बधाई देता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button