पत्रकार की कलम से शोषित वंचितों को मिलता न्याय – मनोज शर्मा
पत्रकार हुए सम्मानित, मिला प्रशस्ति पत्र

बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पत्रकार की कलम से शोषित वंचितों को न्याय मिलता है।
रविवार को बाराबंकी के रमाकांत मिश्रा के आवास पर वार्षिक बैठक व पत्रकार सम्मान समारोह में मनोज शर्मा जिला ब्यूरो प्रमुख तरुण मित्र हिंदी दैनिक समाचार पत्र द्वारा उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
जिला ब्यूरो प्रमुख मनोज शर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में पत्रकारिता काफी हाईटेक हो चुकी है। इसके लिए सभी को अपडेट होना होगा।
पत्रकार विषम परिस्थितियों को झेलते हुए समाज को नई दिशा देते हैं। जिससे शोषित वर्गों को न्याय मिलता है। श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकार एक कलम के सिपाही की भूमिका अदा करते हैं।
जिससे समाज के शोषित वंचित लोगों को नया मिलता है आप सभी के सहयोग से ही तरुण मित्र अखबार बुलंदियों को छू रहा है। निष्पक्ष होकर आप सभी बंधु पत्रकारिता करें यदि कहीं पर भी कोई समस्या आती है तो हमें अवगत कराए आपकी समस्याओं का समाधान प्रमुखता के साथ किया जाएगा।
इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पत्रकार अवैतनिक होते हुए भी अथक परिश्रम करके समाचारों का संकलन करते हुए समाज को नई दिशा देते हैं।
साथ ही जिले के पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ कलम का सिपाही समाज का आईना जैसी उपाधि देकर नवाजा जाता है। फिर भी आए दिन उन्हें सरकारी तंत्र का शिकार होना पड़ता है। निष्पक्ष रूप से समाचारों का संकलन करें। वहीं
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विधि संवाददाता लवकेश शुक्ला ने पत्रकारों से निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारिता करने की बात बताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक कांटो भरा ताज है। जिसमें लाभ कम बल्कि उसे जोखिम अधिक उठाना पड़ता है।
जिसके लिए तरुण मित्र परिवार सदैव आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है। महिला संवाददाता रामदुलारी पटेल ने निष्पक्ष पत्रकारिता किए जाने की बात पत्रकारों को बताई।
रामनगर तहसील संवाददाता ज्ञानेंद्र वर्मा ने पत्रकारिता के संबंध में पत्रकारों को जानकारियां देते हुए उन्हें कंधे से कंधा मिलाकर के समस्याओं का समाधान किए जाने की बात कही।
इस अवसर पर रमाकांत मिश्र इन्द्रसेन रावत,हामिद अंसारी,संजय शर्मा,रामदुलारी पटेल,राजेंद्र कुमार, मोहम्मद अकील,ऋषभ सैनी,चन्द्र प्रकाश सिंह, केके यादव, रमेश चंद यादव,अर्जुन यादव,रविंद्र कुमार, फहद आलम समेत सभी पत्रकारों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पत्रकारिता के संबंध में अपने अनुभव साझा किये।
ब्यूरो प्रमुख ने पत्रकार हित में उठाई मांग..
पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की सरकार से मांग की ।
साथ ही पत्रकारों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा और जिला मान्यता प्रदान किये जाने की मांग की । उन्होंने कहा जब पत्रकारों को सरकारी सुविधाए मुहैया होगी तभी पत्रकार अपने परिवार का भरम पोषण कर सकेगा।



