उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रेलवे टिकट निरीक्षक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल 

कीमती खोया समान यात्री को किया सुपुर्द 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे टिकट निरीक्षक ईमानदारी की मिशाल पेश की है। सोमवार को

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सराहनीय कार्य देखने को मिला।

गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस में कार्यरत टिकट निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान ईमानदारी एवं सजगता का परिचय दिया।

प्रयागराज जंक्शन से अयोध्या कैंट के मध्य टिकट चेकिंग के दौरान कोच B-1 की बर्थ संख्या 29 पर एक लावारिस बैग पाया और जांच करने पर बैग में एक एप्पल कंपनी का लैपटॉप, सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नगद ₹24,000/- प्राप्त हुए।

हैंड हेल्ड टर्मिनल के माध्यम से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बर्थ पर आरक्षण लोकमान्य तिलक से प्रतापगढ़ तक था। तत्पश्चात HHT में उपलब्ध विवरण के आधार पर संबंधित यात्री नीरज ओमप्रकाश से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। पुष्टि होने पर उक्त सामान उन्हीं का है जो गलतीवश ट्रेन में छूट गया था।

अशोक कुमार द्वारा पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ उक्त सामान को सुरक्षित रखते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन पर आरपीएफ कार्यालय में इंस्पेक्टर की उपस्थिति में संबंधित यात्री को सुपुर्द कर दिया गया।

उत्तर रेलवे द्वारा अशोक कुमार की इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की गई है। उनका यह कार्य रेलवे कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button