उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कर्मचारी परिषद का होली मिलन समारोह 

कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद रही मौजूद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

बुधवार को कर्मचारी परिषद अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल कुमार की अगुवाई में होली मिलन समारोह सरस्वती मंदिर लॉन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद, वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, लेखा अधिकारी अमित सिंह राज्यकर्मचारी परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। होली मिलन समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दीं। साथ ही कर्मचारी परिषद ने उमंग और उत्साह के पर्व पर आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।

जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, एकता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना था । वहीं कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल कुमार ने सयुंक्त रूप से अतिथियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली रंगोंउत्सव की दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button