पैसा कमाना वैश्य समाज के डीएनए में शामिल- डॉ नीरज बोरा
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह, हुआ रंगारंग कार्यक्रम

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। लाला लाजपत राय भी वैश्य समाज से आते हैं। उन्होंने आजादी में योगदान देने के साथ समाज के उत्थान के लिए पंजाब नेशनल बैंक और लक्ष्मी इंश्योरेंस कंपनी स्थापित की, जो आज लक्ष्मी इंश्योरेंस कंपनी वह लाइफ इंश्योरेंस के नाम से जानी जाती है।
यहाँ बैठे सभी वैश्य समाज से यही कहूंगा कि अपने समाज के बारे पढ़ेंगे तभी जानकारी होगी। ऐसा नहीं है कि हमारे समाज में देश के क्रांतिकारियों में योगदान नहीं रहा उस दौरान हमारे समाज के बारे लिखा नहीं गया।
लाला लाजपत राय ने साइमन कमीशन का विरोध किया जो आज 100 वर्ष पूरे हो रहें हैं। यह बातें बीते शनिवार को अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा लखनऊ महानगर इकाई द्वारा उमराव सिंह धर्मशाला डालीगंज में होली मिलन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ नीरज बोरा ने कही।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को पैसा कमाना डीएनए में है, हर कोई पैसा क्यों नहीं कमा लेता, यह ईश्वर द्वारा इंजीनियरिंग कर बनाया गया है। राजनीति में आगे बढ़ना आज 14 से 34 विधायक बने आजादी के बाद बने है। सत्ता में हो या विपक्ष हो सब ग्रेजुएट आ रहे है। वहीं सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की गयी ।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। समारोह में बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण कमलापुरी, प्रदेश अध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता
कानपुर वाले, लखनऊ महानगर अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, महामंत्री गौतम गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, शिव कुमार मित्तल, हरि प्रसाद गुप्ता, पवन गुप्ता पलालु शामिल हुए।
यह जानकारी संगठन के महामंत्री रवि गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह की शुरुआत से पहले संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी की। युवा टीम से अध्यक्ष संजय गुप्ता और महामंत्री अंकुर गुप्ता और महिला प्रदेश विंग अध्यक्ष अंजनी गुप्ता और उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया।
प्रदेश प्रवक्ता महेश गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रदेश के गोंडा, मनकापुर, मसकनवा, गौरा चौकी, सिकंदरपुर, हथियागढ़, अयोध्या मण्डल, बनारस जौनपुर केराकत, कानपुर, उतरौला बलरामपुर, सादुल्ला नगर, कानपुर नगर, उनाव शुक्लागंज, बभनान, गोरखपुर मण्डल, अवध क्षेत्र, प्रयागराज, और राजधानी लखनऊ से बड़ी संख्या में होली मिलन समारोह में महिला, पुरूष, बुजुर्ग बच्चे शामिल रहे।



