उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

कल राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक 

संगठन राष्ट्रीय महासचिव एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी इकाई व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक होने जा रही है। गुरुवार को

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने बताया कि 6 मार्च दिन शुक्रवार को एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट नवयुग मार्केट ग़ाज़ियाबाग में किया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल जयंत चौधरी की नीतियों में आस्था रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करेंगे ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रोहित अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारी और नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button