उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

एकेटीयू में प्लेसमेंट ड्राइव,खोजी प्रतिभा 

प्लेसमेंट ड्राइव में सैकड़ो छात्र- छात्राओं ने किया प्रतिभाग 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्लेसमेंट ड्राइव में सैकड़ो छात- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गुरुवार को

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

प्लेसमेंट ड्राइव मेंसैकड़ो छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे के निर्देशन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में जारो एजुकेशन, कंपनी ने छात्र – छात्राओं की प्रतिभा खोजी ।

जिसमें ग्रेजुएट ट्रेनिंग एवं पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक एवं एमबीए के छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में खुद को प्रदर्शित किया ।

वहीं कंपनी के असिस्टेंट एचआर मैनेजर अरिजीत पाठक ने छात्रों से विभिन्न प्रकार के सवाल कर छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल विषय की पकड़ को जाना।

साथ ही उनके तकनीकी दक्षता के बारे में भी गहराई से पूछा डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के अवसर छात्रों के भविष्य को नया आयाम तय करते हैं। इस मौके पर शिशिर द्विवेदी प्रतिभा शुक्ला ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button