उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय
विधान भवन में सर्वदलीय बैठक
मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष रहे मौजूद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विधानसभा बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की गई। जिसमें उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत विधानसभा सदस्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में विधानसभा सत्र के सुचारु संचालन के संबंध में आहूत सर्वदलीय बैठक में सहभाग किया।
बैठक में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संवाद, सहमति और सहयोग के माध्यम से सदन के प्रभावी संचालन पर विचार-विमर्श किया गया।
कल यानि सोमवार को विधानसभा में बजट सत्र चलेगा। जिसमें राज्य पाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी।



