उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

चीफ फार्मेसिस्ट सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह

अस्पताल निदेशक अंगवस्त्र ओढाकर किया सम्मानित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चीफ फार्मेसिस्ट के सेवा निवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में चीफ फार्मेसिस्ट अलका श्रीवास्तव सेवानिवृत्ति होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

वहीं चिकित्सालय की निदेशक डॉ कजली गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त चीफ फार्मेसिस्ट को अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेश चंद्र पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसआर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय शर्मा,

डॉ निमेश भल्ला, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह, चिकित्सालय के चीफ फार्मेसिस्ट एवं फार्मेसिस्टो के साथ ही अन्य संवर्गों के कर्मी तथा अन्य संवर्गों के प्रतिनिधि एवं प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट भी उपस्थित रहे ।

साथ ही संबोधित करते हुए डॉ कजली गुप्ता ने कहा कि अलका की सौम्यता, सेवा भावना, कर्मठता और कर्त्तव्यपरायणता से सभी कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक ने अलका को उज्जवल और सुखी भविष्य की बधाई दी ।

पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एसके यादव ने कहा कि चिकित्सालय परिवार जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। ओपी सिंह ने कहा कि प्रदेश का फार्मेसी संवर्ग विभाग की रीढ़ के रूप में काम करता है, अलका संवर्ग की सशक्त पहचान हैं।

प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलका फार्मासिस्टों के साथ सभी कर्मचारियों में बेहद लोकप्रिय रहीं उनके व्यवहार की सभी प्रशंसा करते है।

सम्मान समारोह को चीफ फार्मेसिस्ट दया शंकर पांडे, दिनेश सिंह, सुधीर कुमार, रजनीश पांडे, ओपी पटेल, महेंद्र रावत, आनंद मिश्रा, दिनेश सिंह, अंजुम, प्रतिमा, श्रवण कुमार चौधरी, विशाल राठौर, कासिम, सुएब ने भी संबोधित किया । पूर्व चीफ फार्मेसिस्ट अजय मिश्रा ने काव्यपाठ के माध्यम से व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।

वरिष्ठ फार्मेसिस्ट एवं डीपीआरए के जिला कोषाध्यक्ष अजय कश्यप ने कार्यक्रम के प्रबंधन का जिम्मा संभाला। सम्मान समारोह में चिकित्सालय के फिजियोथैरेपिस्ट विवेक तिवारी, मिनिस्टीरियल विभाग के योगेंद्र शुक्ला , चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडे, रविंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, जीवन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button