उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को स्वास्थ्य विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान – ब्रजेश पाठक 

न्यूरोपेडिकॉन-2026 में बोले डिप्टी सीएम 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में न्यूरोपेडिकॉन-2026 का आयोजन किया गया।

शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (उत्तर प्रदेश चैप्टर) द्वारा लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक्स विभाग के संयुक्त

तत्वावधान में आयोजित ‘न्यूरोपेडिकॉन-2026’ के 25वें तीन दिवसीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम चिकित्सा अनुसंधानों, आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं तकनीकी नवाचारों पर अपने विचार साझा किए।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, समयबद्ध निदान और गुणवत्तापूर्ण उपचार की दिशा में चिकित्सा विशेषज्ञों का ज्ञान, अनुभव एवं समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मुख्य आयोजक डॉ चंद्रकांता, डॉ श्वेजित बंसल, डॉ अशोक राय, डॉ सपना गुप्ता, डॉ अचल गुप्ता, डॉ जितेंद्र साहू, डॉ विनीत बंगडे, डॉ अनूप वर्मा, डॉ टीआर यादव एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button