उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स पर राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप

आरएमएल में देश स्तर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ हुए एकत्र 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स कार्यशाला में देश भर के डॉक्टर एकत्र हुए।

शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक ने न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स पर राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप आयोजित की।

यह कार्यशाला एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी और लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से की गयी। कार्यशाला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से

फैकल्टी सदस्य और प्रतिनिधि शामिल होकर बाल न्यूरोडेवलपमेंट में वैज्ञानिक विचार-विमर्श और कौशल बढ़ाने का एक मंच तैयार किया गया ।

वैज्ञानिक कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा संचालित सत्र, इंटरैक्टिव डिस्कशन और व्यावहारिक सीखने की गतिविधियां शामिल थीं, जो बच्चों में न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स की शुरुआती पहचान, मूल्यांकन और साक्ष्य-आधारित प्रबंधन पर केंद्रित रही ।

प्रो राजन भटनागर, डीन और प्रो विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।

इस इवेंट का आयोजन प्रो दीप्ति अग्रवाल, ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन ने किया, और डॉ. शालिनी वर्मा ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी रही ।

वर्कशॉप में बच्चों में विकासात्मक परिणामों को बेहतर बनाने के लिए समय पर निदान, समय पर हस्तक्षेप और बहुविध देखभाल के महत्व पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button