वन्देमातरम गीत विरोधियों को कान पकड़कर बाहर करना – योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी विधानसभा बजट सत्र में विपक्ष पर बरसे

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में पक्ष विपक्ष में खूब शब्दों के तीर चलाये गए। शुक्रवार को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा के बजट सत्र (वित्तीय वर्ष 2026-27) के पांचवें कार्यदिवस पर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान ‘सरकार का विजन’ साझा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ‘विकास के संकल्प’ और ‘सुशासन की प्रतिबद्धता’ को सदन के समक्ष पुनः रेखांकित किया।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि बाबर की क़ब्र पर सजदा का समर्थन करते हैं और वन्देमातरम राष्ट्र गीत का विरोध करते हैं। बीजेपी के कार्यक्रम में वन्देमातरम गीत गाएंगे डंके की चोट पर कहते हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी वन्देमातरम गीत के विरोध करने वालों का नाम गिनाया। कहा यह अपनी पार्टी लागू करना चाहिए, इस पर विपक्ष की तरफ से जवाब आया कि हम वन्देमातरम का सम्मान करते हैं, तब मुख्यमंत्री ने कहा हम अभिनन्दन करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत का विरोध करने वालों को धक्का मारकर और कान पकड़कर बाहर करना चाहिए। हिंदुस्तान का खायेंगे और वन्देमातरम गीत नहीं गाएंगे। यह नहीं होने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा जो वन्देमातरम का विरोध कर रहें हैं वह वहीं जाये जहाँ विरोध के स्वर सुनाई देते हो।



